Herbalife दुनिया के कुछ महानतम चैंपियंस और टीमों की प्रेरक शक्ति है, जिसमें ओलंपिक और पैरालंपिक के दिग्गज भी शामिल हैं। ये सभी अपनी महानता की उड़ान को नई ऊर्जा देने के लिए Herbalife पर भरोसा करते हैं। इन विश्व स्तरीय एथलीटों को पता है कि सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस की नींव वही है, जो वे अपने शरीर को देते हैं।
हम सिर्फ़ प्रायोजक नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की हर सीमा पार करने में उनके सच्चे साझेदार हैं। विज्ञान-समर्थित पोषण और अत्याधुनिक उत्पादों के साथ, Herbalife एथलीटों को कड़ी मेहनत करने, तेजी से रिकवर होने और उनके परफ़ॉर्मेंस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत देता है। चाहे रिकॉर्ड तोड़ना हो या सीमाएं लांघनी हों, एथलेटिक महानता को संवारने के लिए Herbalife पर भरोसा किया जाता है।

दुनिया भर के एथलीटों की जीत की नई परिभाषा गढ़ने में मदद कर रहा है
150+
एथलीट और टीमें
40+
खेल
35+
देश
5
राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
पिछले 10 से अधिक वर्षों से, हम दुनिया के दिग्गज एथलीटों में से एक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के भरोसेमंद साझेदार हैं। साथ मिलकर, हमने Herbalife24 CR7 ड्राइव को इनोवेट और सह-निर्मित किया है, एक गेम-चेंजिंग स्पोर्ट्स ड्रिंक, जो एथलीटों को ज़रूरी पोषक तत्वों की भरपाई करता है और हाई-परफॉर्मेंस हाइड्रेशन में मदद करता है!
क्रिस्टियानो का असाधारण प्रशिक्षण और वर्कआउट रूटीन ऐसे पोषण उत्पादों की मांग करता है, जो उन्हें अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने में मदद करें। वे Herbalife की शक्ति और इनोवेशन पर भरोसा करते हैं, ताकि संभावनाओं की नई परिभाषा गढ़ी जा सके। हमारे उत्पाद उनके समर्पण और अद्वितीय एथलेटिक क्षमता को सहारा देते हैं, जिससे वे अपने खेल में शानदार प्रदर्शन कर सकें।
"Herbalife मेरे परफ़ॉर्मेंस-केंद्रित पोषण का अहम हिस्सा रहा है, जिसने मुझे एक दशक से अधिक समय तक अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सहायता की है।"
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
आधिकारिक Herbalife पोषण पार्टनर


एलए गैलेक्सी
2007 से, हम गर्व से एलए गैलेक्सी, जो मेजर लीग सॉकर की सबसे प्रतिष्ठित टीमों में से एक है, के आधिकारिक पोषण पार्टनर है और जीत की ऊर्जा देते आ रहे हैं। गैलेक्सी के नाम अब छह एमएलएस कप खिताब हैं - एक लीग रिकॉर्ड जो खेल के लिए उनके जुनून और उत्कृष्टता की उनकी अथक तलाश को दर्शाता है। रिकॉर्ड तोड़ने से भी बढ़कर, यह मील का पत्थर गैलेक्सी की दो दशकों की अविस्मरणीय यात्रा का प्रतीक है, एक ऐसी यात्रा जिसे उनका हिस्सा बनकर हम बेहद गर्व महसूस करते हैं।
हम सिर्फ़ उनकी जर्सी पर एक नाम नहीं हैं — गैलेक्सी के साथ हमारी साझेदारी खेल से परे जाती है, यह पोषण और समुदायों के उत्थान के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की पहचान है। हमें गर्व है कि हम अपने उत्पादों, समर्पित आहार विशेषज्ञों की टीम, और प्रेरणादायक पहलों के जरिए गैलेक्सी का समर्थन करते हैं। साथ ही उन बच्चों को सशक्त बनाते हैं जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं।

मैरी कॉम
मैरी कॉम एक भारतीय एमेच्योर बॉक्सर, 2010 से Herbalife से जुड़ी हुई हैं। वह न सिर्फ़ छह बार विश्व एमेच्योर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीतने वाली अकेली महिला हैं, बल्कि पहली सात विश्व चैंपियनशिप में लगातार पदक जीतने का अनोखा कारनामा करने वाली एकमात्र बॉक्सर भी हैं। इतना ही नहीं, वह आठ विश्व चैंपियनशिप पदक अपने नाम करने वाली दुनिया की पहली और अकेली बॉक्सर (पुरुष या महिला) हैं। उनका सबसे पसंदीदा Herbalife उत्पाद पर्सनलाइज्ड प्रोटीन पाउडर है।

लक्ष्य सेन
लक्ष्य सेन आज भारतीय बैडमिंटन के सबसे चमकते सितारों में से एक हैं। पूर्व विश्व जूनियर नंबर 1 खिलाड़ी लक्ष्य सेन, अपने नाम की तरह ही, हर टूर्नामेंट में जीत के निशाने पर रहते हैं और पदकों पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक देते हैं। 2021 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पर कब्जा जमाने से लेकर 2022 ऑल इंग्लैंड ओपन में उपविजेता बनने तक, लक्ष्य सेन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लेकिन उनकी चमकदार जीत 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (बर्मिंघम) में आई, जहां उन्होंने पुरुष एकल का स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इसी वर्ष, लक्ष्य सेन ने भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत में भी अहम भूमिका निभाई, टीम इंडिया के साथ मिलकर चमकते सोने की कहानी लिखी। इसके अलावा, लक्ष्य सेन 2023 एशियाई खेलों में इतिहास रचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिसने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। महज 22 साल की उम् में लक्ष्य सेन ने अपनी प्रतिभा का ऐसा परचम लहराया कि उन्हें 2022 के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। अप्रैल 2024 से, वे विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज हैं, और उनकी उड़ान अभी बाकी है।

मनिका बत्रा
मनिका बत्रा भारतीय टेबल टेनिस की चमकती हुई सितारा हैं, जिन्होंने खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है, महज चार साल की उम् से रैकेट थामने वाली मनिका बत्रा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से टेबल टेनिस में नया इतिहास रचा है। आज, सिर्फ़ 28 साल की उम्र में, वह भारत की अग्रणी टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं और अप्रैल 2024 से, ITTF महिला एकल रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज हैं। उनकी यह सफरनामा लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा ।
अपने खेल में शीर्ष पर बने रहने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ, मनिका बत्रा ने भारतीय टेबल टेनिस में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी उत्कृष्टता को सम्मान देते हुए, उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा सफलता की नई इबारत लिख रही है।

पलक कोहली
अदम्य साहस और अटूट जज़्बे की मिसाल, जालंधर की 21 वर्षीय प्रतिभाशाली पलक कोहली भारतीय खेल जगत की नई चमकती सितारा हैं। अपनी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प से वह सफलता की नई ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार हैं। दृढ़ इदृढ़ संकल्प और अपार जुनून से सराबोर पलक कोहली टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में एकल और महिला युगल दोनों स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की एकमात्र पैरा बैडमिंटन एथलीट हैं।
अप्रैल 2024 से, BWF पैरा बैडमिंटन महिला युगल रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज पलक कोहली ने अपनी चमकदार प्रदर्शन से सफलता की नई इबारत लिखी है। उन्होंने एशियाई युवा पैरा खेलों में 2 कांस्य और 1 रजत पदक, जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2023 में कांस्य और BWF पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 2024 में महिला एकल में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पैरा बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका सफर जुनून, मेहनत और प्रेरणा की मिसाल है।

स्मृति मंधाना
शानदार प्रतिभा की धनी स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट की चमकती हुई नायिका हैं। अपनी दमदार बल्लेबाजी और बेजोड़ खेल भावना से, वह न सिर्फ़ भारत का गर्व हैं, बल्कि विशेष रूप से युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी हैं, जो क्रिकेट में अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। स्मृति मंधाना, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान, अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बेहतरीन तकनीक के लिए जानी जाती हैं। उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्टार बल्लेबाज हैं।
अद्वितीय खेल भावना और बेमिसाल व्यक्तित्व की धनी, 27 वर्षीय स्मृति मंधाना एक करिश्माई युवा क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपनी शानदार उपलब्धियों से खेल जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। स्मृति मंधाना ने अपनी बेजोड़ प्रतिभा से इतिहास रचते हुए 2018 और 2022 में आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। साथ ही, वह 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम हिस्सा भी थीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान के रूप में, स्मृति मंधाना ने अपनी शानदार कप्तानी और बेहतरीन खेल से हांगझो 2023 एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सिर्फ़ एक साल बाद, स्मृति मंधाना ने अपनी कुशल रणनीति और अटूट दृढ़ता से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का चैंपियन बना दिया।

महिला एथलीटों को सशक्त बना रहे हैं
हम 20 से ज़्यादा सालों से खेलों में महिलाओं की शक्ति का समर्थन कर रहे हैं और उनकी चमकती जीत का जश्न मना रहे हैं। हम सिर्फ़ परफ़ॉर्मेंस के लिए पोषण नहीं देते, बल्कि हम एथलेटिक उपलब्धियों को ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं, अनुभवों को समृद्ध बनाते हैं और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए हर यात्रा को सशक्त करते हैं। हम खेल में समावेशिता, दृढ़ता और उत्कृष्टता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हर कदम पर महिलाओं का समर्थन करते हैं।